ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ी एक नारी की अस्मिता

ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ी एक नारी की अस्मिता अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबा था एक पिता… और उसी समय दूसरी की बेटी की जिंदगी ब्लैकमेलिंग से बर्बाद कर रहा था विनोद शंकर मिश्रा। ​ रांची, झारखंड। रांची के खेलगांव थाना क्…

ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ी एक नारी की अस्मिता

ब्लैकमेलिंग की भेंट चढ़ी एक नारी की अस्मिता

अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबा था एक पिता… और उसी समय दूसरी की बेटी की जिंदगी ब्लैकमेलिंग से बर्बाद कर रहा था विनोद शंकर मिश्रा।
​
रांची, झारखंड।

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक स्वाभिमानी महिला को उसकी मेहनत और ईमानदारी के बदले मिली सिर्फ मौत। एक ऐसी मौत, जिसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि 'विश्वास' के मुखौटे में छिपा एक दरिंदा है।"
​रांची के सैनिक कॉलोनी में किराए पर रहने वाली वीणा शर्मा, जो न केवल ओरिएण्टल कंपनी में कार्य करती थीं, बल्कि अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर स्वाभिमान से जी रही थीं, आज हमारे बीच नहीं हैं। आरोप है कि विनोद शंकर मिश्रा नामक व्यक्ति ने, जो वीणा को अपनी 'बेटी' कहता था, उनके विश्वास का गला घोंटा है।
​आरोपी विनोद शंकर मिश्रा अपनी बहन प्रीति के मेकअप के बहाने वीणा के घर आता-जाता था।आरोप है कि इसी दौरान उसने वीणा का एक आपत्तिजनक वीडियो हिडन कैमरा लगा कर चोरी-छिपे बनाया। उस वीडियो के दम पर आरोपी लगातार वीणा को व्हाट्सएप और कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था।
सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव से टूट चुकी वीणा ने आत्महत्या से ठीक पहले एक वीडियो बनाया, उसे आरोपी को भेजा और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
​वीणा के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वीणा के मोबाइल से ब्लैकमेलिंग के व्हाट्सएप चैट और आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। परिवार का सवाल सीधा है— "क्या एक मेहनतकश महिला को समाज में सर उठाकर जीने का हक नहीं था?"
"अब देखना यह है कि क्या रांची पुलिस इस डिजिटल साक्ष्य के आधार पर विनोद शंकर मिश्रा को सलाखों के पीछे कब भेजती है,कब वीणा को इंसाफ मिलेगा? रांची के खेल गाँव थाना मे विनोद शंकर मिश्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर इस घटना मे सम्मलित और भी अपराधियों की तलाश मे जुट गई है

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।