ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बजहा उर्फ अहिरौली-डोमा मार्ग पर हादसा, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन; पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू की महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली-डोमा मार्ग पर रविवार को हुए एक दर्दनाक…

ट्रैक्टर की चपेट में  आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

 

बजहा उर्फ अहिरौली-डोमा मार्ग पर हादसा, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन; पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच शुरू की

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली-डोमा मार्ग पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम प्रिंस चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया और यातायात बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार, डोमा कांटी गांव निवासी प्रिंस चौहान (8 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र चौहान, सड़क किनारे पैदल जा रहा था। उसी दौरान गांव की ओर से गुजर रहा एक ट्रैक्टर उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जैसे ही मासूम की मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे के शव को बजहा उर्फ अहिरौली-डोमा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
ट्रैक्टर पुलिस कब्जे में, जांच शुरू
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।