ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

साल बेमिसाल: विधायक ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता को कराया अवगत

8 साल बेमिसाल: विधायक ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता से कराया अवग महराजगंज जनपद अन्तर्गत ग्राम सभा बासपार व नगर पंचायत परतावल के छातीराम में सरकार के "8 साल बेमिसाल" कार्यकाल के तहत लोकप्रिय विधायक ज्ञानेन…

साल बेमिसाल: विधायक ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता को कराया अवगत

8 साल बेमिसाल: विधायक ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता से कराया अवग

महराजगंज जनपद अन्तर्गत ग्राम सभा बासपार व नगर पंचायत परतावल के छातीराम में सरकार के "8 साल बेमिसाल" कार्यकाल के तहत लोकप्रिय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने गांव-गांव जाकर पत्रक वितरण कर जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया
इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी तथा सरकार किस तरह से जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। पिछले 8 वर्षों में केन्द्र व राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए कई अहम ऐतिहासिक फैसले लिए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, सड़क निर्माण, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया

आपको बताते चले कि लोकप्रिय विधायक गांव-गांव जाकर पत्रक वितरण के दौरान लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को भी गंभीरतापूर्वक सुना व जनता को आश्वस्त किया कि सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है आने वाले समय में और भी योजनाएँ सरकार के द्वारा लाई जाएँगी जिससे सभी वर्गों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया तथा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की सोहसा बासपार व नगर पंचायत परतावल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी सामने रखा जिनका समाधान करने का विधायक ने त्वरित निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया कड़ी धूप में भी विधायक जनसम्पर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गिनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नन्दू दुबे, मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, इंद्रजीत तिवारी, डॉ योगेंद्र पाण्डेय, सभासद ईश्वर राय सभासद रिंकू सिंह जनार्दन पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, गंगाधर जायसवाल व दीपू रावत के साथ तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।