ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतन्त्र की सच्ची आधारशिला हैं -- ज्ञानेन्द्र सिंह

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट "मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” के तत्वाधान में भाजपाइयों ने आज परतावल चौक पर स्थित "बंधन मैरेज हॉल" में 'पनियरा विधानसभा कार्यशाला/ सम्मेलन' कर पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ प्रमुखों तथा BLA-2 के स…

शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतन्त्र की सच्ची आधारशिला हैं -- ज्ञानेन्द्र सिंह

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

"मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” के तत्वाधान में भाजपाइयों ने आज परतावल चौक पर स्थित "बंधन मैरेज हॉल" में 'पनियरा विधानसभा कार्यशाला/ सम्मेलन' कर पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ प्रमुखों तथा BLA-2 के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साधा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय रहें।

मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने कहा कि कार्यशाला/ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी एवं संगठनात्मक मजबूती को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह घर-घर जाकर नागरिकों को इस अभियान की जानकारी दे। जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं को सूची में अपना नाम सही रखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

वहीं विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि,
"शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सच्ची आधारशिला है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि,
पता नहीं क्या दिक्कत परेशानी है राहुल गांधी जी को जो बार बार कहते हैं कि भाजपा चुनाव सही तरीके से नहीं जीतती है। हर बार उनका आलाप यही होता है कि ईवीएम मशीन की गलती है।

इस दौरान वहां पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, SIR संयोजक महाराजगंज व जिला महामंत्री बबलू यादव, SIR संयोजक पनियरा विधानसभा अंगद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेश चन्द जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, भाजपा नेत्री शुभलक्ष्मी सिंह, भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान सहित वर्तमान मण्डल अध्यक्ष व पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण, शक्ति केन्द्र संयोजक गण, बूथ प्रभारी गण एवं BLA-2, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।