ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150 वी जयन्ती के अवसर पर कार्यकर्ता बैठक का हुआ आयोजन

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के विधान सभा क्षेत्र 319 परतावल में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास/ जनसंपर्क कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पकार और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर …

सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150 वी जयन्ती के अवसर पर  कार्यकर्ता बैठक का हुआ आयोजन

 

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विधान सभा क्षेत्र 319 परतावल में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास/ जनसंपर्क कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पकार और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र में "खैचा से पनियरा" तक होने वाले “सरदार @150 एकता मार्च एवं एकता यात्रा की रूप रेखा बनाई गई एवं कार्यकर्ता गण के साथ बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि,
यह आयोजन न केवल सरदार पटेल जी के एक भारत–श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम है, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा भी दे रहा है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी व इस आयोजन के प्रभारी बच्चा पाण्डेय ने कहा कि,
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि “राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला जन आंदोलन” है जो युवाओं को एकता व राष्ट्रनिर्माण से जोड़ेगा।

इस बैठक में इस आयोजन के जिला प्रभारी व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पाण्डेय, जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री बबलू यादव, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह सहित जिले के पदाधिकारी गण, मंडल के अध्यक्ष गण, कार्यकर्ता गण मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।