ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

50 से कम बच्चों वाले विद्यालयों के विलय के विरोध में महिला शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,

50 से कम बच्चों वाले विद्यालयों के विलय के विरोध में महिला शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन परतावल:(महराजगंज) 18 जून। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद महराजगंज इकाई द्वारा 50 से कम छात्रसंख्या वाले परिषदीय विद्य…

50 से कम बच्चों वाले विद्यालयों के विलय के विरोध में महिला शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन,

50 से कम बच्चों वाले विद्यालयों के विलय के विरोध में महिला शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

परतावल:(महराजगंज)
18 जून।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद महराजगंज इकाई द्वारा 50 से कम छात्रसंख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि शासन द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों के विलय हेतु शिक्षकों से 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय की सूची मांगी जा रही है। यह निर्णय न केवल आरटीई एक्ट 2009 के विपरीत है, बल्कि इससे दूरदराज़ क्षेत्रों में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होगी। गांवों में एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की दूरी 3 से 4 किलोमीटर तक है, जो कक्षा 1 से 5 तक के छोटे बच्चों के लिए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से हानिकारक हो सकता है।
ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि शिक्षकों एवं बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्तावित नीति को वापस लिया जाए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. अनामिका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती वसीम बानो, तथा ममता, अंजलि, शालिनी, मंजरी मीनू, रागिनी, स्नेहलता आदि शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।