ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित, "नारी शक्ति 5.0" बनी प्रेरणा

"नारी शक्ति 5.0" के अंतर्गत आज नगर पंचायत परतावल के कार्यालय सभागार में महिला कर्मचारीओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकर…

महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित, "नारी शक्ति 5.0" बनी प्रेरणा

 

"नारी शक्ति 5.0" के अंतर्गत आज नगर पंचायत परतावल के कार्यालय सभागार में महिला कर्मचारीओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक रहा। इस कार्यक्रम का संचालन लिपिक नेसार अहमद ने किया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया सिंह ने कहा कि "नारी शक्ति 5.0 केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक क्रांति है। यह उस सोच का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें महिला को सहारे की नहीं, बल्कि अवसरों और मंच की आवश्यकता है।

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने बताया कि आज की नारी आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से दक्ष, और सामाजिक बदलाव की अग्रदूत बन चुकी है। अब वह केवल शक्ति नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाली भी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल परतावल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप, सभासद अजय प्रताप पटेल, रणंजय सिंह उर्फ रिंकू, समाजसेवी रोशन, हरिदयाल विश्वकर्मा, लिपिक नेसार अहमद, कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, प्रियंका पाण्डेय, सर्वेश सिंह, देवराज सिंह, अविनाश सिंह, आशीष गुप्ता, अमित गौड़, सफ़ाई नायक प्रभारी आनन्द गुप्ता, सफाई नायक वशिष्ठ सिंह, मिथिलेश प्रजापति, ममता गौड़, अमन प्रजापति सहित सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और भविष्य में भी उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर देने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।