ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सरकारी नौकरी करने वाले पंकज वर्मा लेखपाल और घर बैठ भाई नीरज तक कब पहुंचेगी पुलिस ? जारी है गैर जमानती वारंट

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के डंगरी चक मलिक भीटी निवासी पंकज वर्मा पुत्र राम बहादुर जिले की ऊंचाहार तहसील में तैनात है और S.I.R में अपनी उपस्थित सरकारी दस्तावेजो में दर्ज करवा रहे है। लेकिन माननीय न्यायालय से जारी गैर ज…

सरकारी नौकरी करने वाले पंकज वर्मा लेखपाल और घर बैठ भाई नीरज तक कब पहुंचेगी पुलिस ? जारी है गैर जमानती वारंट

 

 

 

रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के डंगरी चक मलिक भीटी निवासी पंकज वर्मा पुत्र राम बहादुर जिले की ऊंचाहार तहसील में तैनात है और S.I.R में अपनी उपस्थित सरकारी दस्तावेजो में दर्ज करवा रहे है। लेकिन माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में पुलिस लेखपाल तक नहीं पहुंच पा रही है। डलमऊ पुलिस लेखपाल पंकज वर्मा और उसके परिवार पर इस कदर मेहरबान है कि पुलिस अभी तक उसके भाई नीरज वर्मा को भी माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं करा पाई। जबकि लेखपाल का भाई नीरज वर्मा घर पर अपने गांव डंगरी में उपस्थित बताया जा रहा है। बताते चले कि लेखपाल पंकज वर्मा उसके भाई नीरज और मां एवं बहन सरोज वर्मा पर 27 नवंबर 2025 को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था । तब से पुलिस पंकज वर्मा उसके परिवार को अपने कागजों में खोज रही है। सूत्र बताते हैं कि थाने की पुलिस और लेखपाल के बीच तगड़ा गठबंधन चल रहा है । जिस कारण पुलिस पंकज वर्मा और उसके परिवार वालों को भरपूर मदद कर रही है कि वो सभी माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर सके। जानकारी के अनुसार पंकज वर्मा लेखपाल और उसके भाई नीरज वर्मा आदि ने मिलकर लेखपाल की पत्नी विजय लक्ष्मी वर्मा को जमकर मारा पीटा था। जनवरी और मार्च के माह में हुई इस मारपीट में लंबी कानून लड़ाई के बाद विजय लक्ष्मी वर्मा अपने पति लेखपाल पंकज वर्मा जेठ नीरज वर्मा और अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध गैर जमानतीय जारी करवाया था । तब से पुलिस लेखपाल पंकज वर्मा को खोज रही है और उसके पास तक नहीं पहुंच पाई। जबकि पंकज वर्मा लेखपाल संघ की मांगों को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए और सरकार की नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए भी संघ के बैनर के नीचे दिखाई दिए । वही पुलिस पंकज वर्मा को फरार बता रही है तो आखिरकार क्या कारण है कि पंकज वर्मा की एक सरकारी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज हो रही है तो वहीं पुलिस विभाग पंकज वर्मा और उसके भाई को को फरार बता रही है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।