ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

स्वतंत्रता सेनानी नगर में जलभराव से आवागमन में हो रही समस्या समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर में जलभराव की समस्या गम्भीर होती जा रही है। क्षेत्र में साधु मद्धेशिया से अब्दुल्ला के घर तक का इलाका हर बारिश में जलमग्न हो जाता हैं नाली पर अ…

स्वतंत्रता सेनानी नगर में जलभराव से आवागमन में हो रही समस्या समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 11, स्वतंत्रता सेनानी नगर में जलभराव की समस्या गम्भीर होती जा रही है। क्षेत्र में साधु मद्धेशिया से अब्दुल्ला के घर तक का इलाका हर बारिश में जलमग्न हो जाता हैं नाली पर अवैध कब्जे और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहती हैं

आपको बताते चले कि स्थानीय नागरिकों के अनुसार, समस्या की शिकायतें कई बार नगर पंचायत प्रशासन से की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इसका असर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर तक पहुँचने वाले नागरिकों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला पानी में फिसलकर घायल हो गईं, जिससे लोगो की नाराजगी और बढ़ गई

स्थानीय निवासी ब्राण्ड एम्बेसडर व समाजसेवी राजन वर्मा दिनेश मद्धेशिया, कौशल्या देवी, खदरू, पूनम, गुड़िया, आकाश, विनोद शर्मा, सिंटू मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, मुन्नी, नूरजहां और लतीफ मोहम्मद इत्यादि का कहना है कि बारिश के दौरान सड़कें तालाब बन जाती हैं और गंदा पानी घरों में घुस आता है

कौशल्या देवी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी

नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि जल निकासी के क्षेत्र पर अवैध कब्जा है, जो समस्या का प्रमुख कारण बन रहा है। वहीं, वार्ड के सभासद प्रतिनिधि कृष्णा महाजन ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव पारित हो चुका है और बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।