वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में खेत में निकला अजगर, दहशत में नगरवासी
परतावल संवाददाता। महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय निवासी काशी गुप्ता के खेत में एक विशालकाय अजगर सर्प दिखाई दिया। अचानक खेत में अजगर देखन…

परतावल संवाददाता।
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय निवासी काशी गुप्ता के खेत में एक विशालकाय अजगर सर्प दिखाई दिया। अचानक खेत में अजगर देखने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
वार्ड निवासी राकेश गुप्ता पुत्र काशी गुप्ता ने तत्काल फोन के माध्यम से रेस्क्यू विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम — महेंद्र कुमार और मिश्री लाल यादव मौके पर पहुंची और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन विभाग की टीम ने बताया कि पकड़े गए अजगर को पनियरा जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।
इस घटना के बाद से नगरवासियों में राहत की सांस तो ली, लेकिन खेतों में अजगर मिलने से लोग अब भी सतर्क बने हुए हैं।
📸 (स्थानीयों के अनुसार, यह अजगर करीब 8 से 10 फीट लंबा बताया जा रहा है।)






टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।