ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

वाराणसी के वायुसेना अधिकारी मनीष को ऑपरेशन सिन्दूर के लिए मिला वीरता पुरस्कार

मनीष की वजह से देश ही नहीं दुनिया में जाना जा रहा है हमारा गांव : ग्राम प्रधान, करौंता नेवाजवारी वाराणसी निवासी, विंग कमांडर मनीष कुमार सिंह को ऑपरेशन सिन्दूर में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति श्र…

वाराणसी के वायुसेना अधिकारी मनीष को ऑपरेशन सिन्दूर के लिए मिला वीरता पुरस्कार

 

मनीष की वजह से देश ही नहीं दुनिया में जाना जा रहा है हमारा गांव : ग्राम प्रधान, करौंता नेवाजवारी

वाराणसी निवासी, विंग कमांडर मनीष कुमार सिंह को ऑपरेशन सिन्दूर में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा मेंशन इन डिस्पैथ्स (Mention in despathes) वीरता पुरस्कार दिया गया। गौरतलब हो कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान वह राजस्थान सेक्टर में तैनात थे और उन्होंने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण रडार को नष्ट किया। वह एक लड़ाकू विमान पायलट हैं और 17 से अधिक वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवारत हैं। विंग कमांडर मनीष कुमार सिंह वाराणसी के करौंता नेवाजवारी के रहने वाले है। उनके पिता मूलरूप से किसान है। उनकी स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय 39 जीटीसी और जगतपुर पीजी कालेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी करके पिछले 17 सालों से देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।

मनीष सिंह को आपरेशन सिन्दूर में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। अपने भाई बहनो में सबसे बड़े मनीष के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार वालों ने कहा कि 'गर्व से सिर ऊंचा हो गया।' मनीष के परिवार वाले उनकी इस कामयाबी पर सैलूट कर जश्न मना रहे है । विंग कमान्डर मनीष की मां श्रीमती उर्मिला देवी का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। घर ही नहीं पूरे गांव जवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर घर में सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाने और पूआ पकवान बनवाने तथा गांव जवार में भोज भात देकर खुशियां मनाई जा रही है। उनके गांव के लोगों ने बताया कि मनीष सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे और उनकी इच्छा थी कि वह हवाई जहाज उड़ाकर अपने देश का नाम रोशन करें। मनीष सिंह के गांव करौता नेवाजवारी के प्रधान अरूण सिंह का कहना है कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है और गांव का नाम हिमालय की चोटी सा ऊंचा हो गया है। पूरे गांव में खुशी का माहौल है। जगह जगह मिठाईयां बाटी जा रही है पटाखे फोड़कर लोग खुशी मना रहे हैं। उन्होंने कहां कि आज मनीष की वजह से हमारा गांव देश ही नहीं दुनिया में जाना जा रहा है।
गांव के लोगों ने मनीष को सैल्यूट मारते हुए कहा कि वह जहां भी रहे भारत मां की सेवा में सर्वोच्च योगदान देकर गांव और अपने मां पिता का नाम रोशन करते रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।