ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पनियरा में गूंजा 'वंदे मातरम्' व सरदार पटेल का जयघोष। एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, आंकड़ा पांच हजार पार

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र में आज दिनांक 10 नवंबर को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह 9:30 …

पनियरा में गूंजा 'वंदे मातरम्' व सरदार पटेल का जयघोष। एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, आंकड़ा पांच हजार पार

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र में आज दिनांक 10 नवंबर को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह 9:30 बजे हुई।
"इलाहाबास बाजार से - पनियरा ब्लॉक परिसर तक" सरदार @150 एकता मार्च एवं एकता पद यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 5000 की संख्या से अधिक जनता की भीड़ शामिल रही। शुरुआत में इस यात्रा में 1500 लोहलग रहे , उसके बाद जैसे जैसे यात्रा बढ़ती गई। लोग जुड़ते चले गए, चलते- चलते भीड़ विशालकाय रूप लेकर 5000 से अधिक संख्या की हो गई। यह यात्रा इलाहाबास से चलकर, बैजुडेहरा, बड़वार, पनियरा मंदिर चौराहा होते हुए पनियरा ब्लॉक परिसर तक पहुंचा।प्रदेश में नं० 1 पर निकली यह पद यात्रा। इस यात्रा में युवाओं सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक यात्रा में शामिल हुए उनके साथ-साथ समाज के सभी वर्ग जनभागीदार बनें और अपने देश को और मजबूत करने में अपना योगदान दिया। जैसे जैसे यात्रा गलियों से निकल रही थी पहले से और भव्य होती जा रही थी, उसमें सरदार पटेल के नारों से आस पास के कई किलोमीटर में आवाज गूंज रही थी। उसके बाद वहां आयोजित जनसभा को क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने संबोधित किया।

विधायक ने कहा कि,
भाजपा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेशव्यापी पदयात्राएं शुरू कर रही है। 'यूनिटी मार्च' के नाम से ये पदयात्राएं 20 नवंबर तक चलेंगी। पनियरा विधानसभा की जनता पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक यात्रा निकाला।
यह यूनिटी मार्च(एकता पद यात्रा) समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विधायक ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि,
इसका उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि,
देश की एकता, एकात्मता और मजबूती के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सदैव प्रेरणा स्रोत थे, हैं और रहेंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

उक्त पश्चात आयोजित सहभोज कार्यक्रम में युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने अपने हाथ से खुद कार्यकताओं को खाना परोसा और सहभोज कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
वहीं पनियरा ब्लॉक प्रमुख ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
आज का यह दृश्य अत्यंत अद्भुत और ऊर्जावान था। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।माननीय विधायक जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह भव्य यात्रा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के हमारे संकल्प का जीवंत प्रमाण बनी। हजारों की संख्या में उमड़े राष्ट्रभक्तों के उत्साह और 'वंदे मातरम्' व सरदार पटेल के जयघोष ने पूरे वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।

 

इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठेलाल निगम, जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह चौधरी, यात्रा जिला प्रभारी व जिला महामंत्री बबलू यादव, यात्रा विधानसभा प्रभारी विभूति सिंह, सह संयोजक अंगद गुप्ता, पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, पनियरा चेयरमैन उमेश चन्द जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, परतावल प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, उमेश प्रजापति, देवेंद्र गिरी, जनार्दन सिंह, विवेक पटेल, सलाउद्दीन खान, अध्यक्षगण, प्रधान गण, कार्यकर्तागण, सभासद गण, मीडिया साथी समेत हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।