ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नगर पंचायत चौक में अनोखा सफाई अभियान, जादू के माध्यम से दी स्वच्छता की सीख

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में स्वच्छता अभियान के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां सफाई कर्मचारियों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए जादू शो का सहारा लिया। वार्ड नंबर 05 …

नगर पंचायत चौक में अनोखा सफाई अभियान, जादू के माध्यम से दी स्वच्छता की सीख

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में स्वच्छता अभियान के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां सफाई कर्मचारियों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए जादू शो का सहारा लिया। वार्ड नंबर 05 शिवाजी नगर और वार्ड नंबर 09 लोहियानगर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जादूगर के रूप में सफाई कर्मियों ने मंच पर लोगों को मनोरंजक तरीके से स्वच्छता का संदेश दिया कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया ने भी मौजूद रहकर लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आस-पास की सफाई बनाए रखें तथा कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखे। इस मौके पर सफाई निरीक्षक गोविंद कनौजिया, ओम प्रकाश भारती, गंगासागर भारती, रवि प्रताप तिवारी समेत नगर पंचायत के कई कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों ने जादू के माध्यम से प्रस्तुत किए गए स्वच्छता संदेश को खूब सराहा और अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।