ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज में सुनी जनता की समस्याएँ

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज, 18 अक्टूबर 2025 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। मंत्री पंकज च…

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, 18 अक्टूबर 2025 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनीं।

मंत्री पंकज चौधरी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही सुशासन का मूल मंत्र है।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी, महिलाएँ, छात्र-छात्राएँ और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। लोग बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएँ लेकर पहुंचे।

पंकज चौधरी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या पर फॉलोअप किया जाए और समाधान तक विभाग नागरिकों से संपर्क में रहे।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि जनता के प्रति प्रशासन की जवाबदेही का प्रतीक है। विकास और जनसहभागिता तभी संभव है जब प्रशासन और जनता के बीच भरोसे का सेतु मजबूत हो।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, बिपिन सिंह, पुंडरीक पटेल, सानंदन पटेल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।