ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विकास पुरूष लोकप्रिय पनियरा विधायक ने किया बृक्षारोपण एवम उपस्थित लोगों को किया जागरूक

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अन्तर्गत आज 09 जुलाई, 2025 को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र पनियरा के ग्राम सभा सूचितपुर में आयोजित 'बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम' के तहत वृक्षारोपण किया एवं उपस्थित स…

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विकास पुरूष लोकप्रिय पनियरा विधायक ने किया  बृक्षारोपण एवम उपस्थित लोगों को किया जागरूक

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अन्तर्गत आज 09 जुलाई, 2025 को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र पनियरा के ग्राम सभा सूचितपुर में आयोजित 'बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम' के तहत वृक्षारोपण किया एवं उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पिछले 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करके अपने वन आच्छादन को अतिरिक्त 5 लाख एकड़ बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण एक दिन में करने का लक्ष्य है।
आइए, इस पावन अभियान में सहभागी बनकर धरती माता के पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से 'माँ' के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें।

इस अवसर पर वहां मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष गुड्डू सिंह, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, पूर्व प्रमुख जयनाथ सिंह, ग्राम प्रधान सूचितपुर राम निवास, ग्राम प्रधान तेंदुअहीया ब्रह्मानंद धारिया, ग्राम प्रधान रामनगर अनिल, पूर्व प्रधान पनियरा राजेश, पूर्व प्रधान गंगा, पूर्व प्रधान श्री सुदामा यादव, ओम प्रकाश गिरी, धीरेंद्र पासवान, त्रिवेणी प्रसाद, प्रधान बैंदा संजय जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी, मेवा चौहान, जवाहर लाल साहनी, जतन पासवान, विशाल यादव, जोखन दुबे, नंदू दुबे सहित अन्य रहें।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।