ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सदाव्रत सेवा '' के तहत आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने जरूरतमंदों में बांटा 150 कंबल

पुनीत कार्य जरूरतमन्दों को कंबल ओढ़ाते आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सदाव्रती कर्मयोगी सम्पूर्ण मार्ग एक संपूर्ण जीवन दर्शन है।इसके अनुसार मानव जीवन "आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय च''होना चाहिए।आत्म मोक्षार्थ,अष्टांग योग साधनाआधा…

सदाव्रत सेवा '' के तहत आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने जरूरतमंदों में बांटा 150 कंबल

 

पुनीत कार्य जरूरतमन्दों को कंबल ओढ़ाते आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सदाव्रती कर्मयोगी
सम्पूर्ण मार्ग एक संपूर्ण जीवन दर्शन है।इसके अनुसार मानव जीवन "आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय च''होना चाहिए।आत्म मोक्षार्थ,अष्टांग योग साधनाआधारित आध्यात्मिक जीवन शैली प्रत्येक प्राणी को अपनाना चाहिए।जगत हितार्थ ब्रह्मभाव के साथ समाज के प्रत्येक सदस्य की निःस्वार्थ सेवा होनी चाहिए। समाज में जंतु, वनस्पति और मानव समूह सभी समाज के सम्माननीय सदस्य हैं।अतः हमें सभी की निःस्वार्थ सेवा करनी चाहिए।मानव सेवा ही नारायण सेवा है।इन्हीं तथ्यों व उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में संघ के सदस्यों द्वारा" सदाव्रत सेवा '' के अंतर्गत महराजगंज नगर के रैन बसेरा ,बस स्टेशन,टैक्सी स्टैंड, सब्जी मंडी स्थल ,जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित उपनगर शिकारपुर व पुरैना खंडी चौरा में शुक्रवार की देर रात कंपकपाते ठंड में मिले 150 लोगों को कंबल ओढ़ाकर जीवन की रक्षा करने में सहयोग किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में " बाबा नाम केवलम'' के मूलमंत्र को आत्मसात कर रहे आचार्य उत्यागानन्द अवधूत व आचार्य रुद्र शिवानंद अवधूत सहित संस्था के कर्मयोगियों पारस ,शंभू, ब्रजेंद्र, जगदीश,विनोद, पूनम,रजनी,राजेंद्र,रमेंद्र, गणेश, हिमांशु आदि का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।