ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पनियरा विधायक के नेतृत्व में हजारों लोगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में परतावल में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित "तिरंगा यात्रा" में हजारों राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता व जनता सम्मिलित हुए। विधायक ने अपने संबोधन में कहा …

पनियरा विधायक के नेतृत्व में हजारों लोगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

 

पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में परतावल में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित "तिरंगा यात्रा" में हजारों राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता व जनता सम्मिलित हुए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि,
22 अप्रैल को निर्दोष और निसहाय पर्यटकों के उपर हमला करके पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत किया उसका जवाब प्रधानमंत्री जी ने 22 मिनट में 9 एयर बेस को तबाह करके दिया। हिंदुस्तान ने जब हमला बोला तो पाकिस्तान में तबाही मचाने का कार्य किया हमारे देश के जवानों ने और इस जवाबी कार्रवाई में सिर्फ आतंकवादी ही मारे गए, पाकिस्तान की जनता को कुछ नहीं हुआ। उन्होंने ने तो धर्म पूछ कर मारा था लेकिन हिंदुस्तान के सभी धर्म ने मिलकर देश की सुरक्षा के लिए मोदी जी का साथ दिया। आतंकिस्तान के आतंकवादियों ने महिलाओं को छोड़ा और कहा कि जाकर अपने नेता से बोलो। और जब मोदी ने कार्रवाई कराया तो उसकी सूचना देश की महिला सेना ने दीं। मोदी जी ने कहा कि ये आज का भारत है "अगर छेड़ोगे तो, छोड़ेंगे नहीं"।
विधायक ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों के साथ सम्मिलित होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता को नमन करने और वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन तथा कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री बबलू यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी, मण्डल अध्यक्ष श्यामदेउरवा जनार्दन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष घुघली अरविंद चौधरी, भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, भाजपा नेत्री श्रीमती मधु पाण्डेय, भाजपा नेत्री श्रीमती शुभलक्ष्मी सिंह, अंगद गुप्ता, अशोक यादव, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, उमेश गुप्ता, जयहिंद सिंह, अर्जुन सिंह, सलाउद्दीन, साबिर खान, उमर अली, प्रज्ञा मिश्रा, ममता भारती, महेंद्र सिंह, हरिकेश सिंह, प्रतिनिधि नन्दू दुबे, गणेश पाण्डेय, बलराम,विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित हज़ारों कार्यकर्ता व जनता जनार्दन रहें

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।