ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पेड़ हर साल बढ़ता रहे जैसे मां का प्यार हर दिन और गहरा होता है : ज्ञानेंद्र सिंह

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुआ वृक्षारोपण। पेड़ हर साल बढ़ता रहे जैसे मां का प्यार हर दिन और गहरा होता है : ज्ञानेंद्र सिंह नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्…

पेड़ हर साल बढ़ता रहे जैसे मां का प्यार हर दिन और गहरा होता है : ज्ञानेंद्र सिंह

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हुआ वृक्षारोपण।

पेड़ हर साल बढ़ता रहे जैसे मां का प्यार हर दिन और गहरा होता है : ज्ञानेंद्र सिंह

नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा सेक्टर प्रमुख तेज प्रताप मोदनवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मां एक ऐसा शब्द, जिसमें पूरी दुनिया समाई है। जो हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़ी रहती है, जो बिना कहे सब समझ जाती है। मां सिर्फ जन्म नहीं देती, वह जीवन को दिशा देती है। उसी मां के प्रेम, छांव और त्याग को नमन करते हुए आज मैंने एक पेड़ लगाया है "एक पेड़ मां के नाम"।

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि जैसे मां अपने बच्चों को हर विपत्ति से बचाती है, वैसे ही यह पेड़ एक दिन धूप से बचाएगा, छांव देगा, हवा शुद्ध करेगा और जीवन देगा। यह पेड़ मां के धैर्य की तरह स्थिर होगा, मां की ममता की तरह फलदायक होगा, मां की प्रार्थनाओं की तरह हर किसी को सुरक्षा देगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ़ नंदू दुबे, पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव सिंह, सभासद प्रतिनिधि मिथलेश कुमार, समाजसेवी रोशन राजभर, कन्हैया मद्धेशिया, विजय प्रजापति, नागेश कशौधन, देवराज सिंह, कमालुद्दीन खान आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।