ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

डग्गामार बसों व चार पहिया वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और आरटीओ ने चलाया संयुक्त अभियान

दो प्राइवेट बसों और 9 अर्टिगा कार को किया निरुद्ध गोरखपुर । डग्गामार बसों व वाहनों के खिलाफ आरटीओ और परिवहन विभाग ने आज संयुक्त रूप से रोडवेज कंपाउंड के पास अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने 9 आर्टिगा कार और दो प्…

डग्गामार बसों व चार पहिया वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और आरटीओ ने चलाया संयुक्त अभियान

 

दो प्राइवेट बसों और 9 अर्टिगा कार को किया निरुद्ध

गोरखपुर । डग्गामार बसों व वाहनों के खिलाफ आरटीओ और परिवहन विभाग ने आज संयुक्त रूप से रोडवेज कंपाउंड के पास अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने 9 आर्टिगा कार और दो प्राइवेट बसों को निरुद्ध किया गया है।

विभाग को सूचना मिल रही थी कि प्राइवेट बस संचालकों द्वारा सवारी भरकर ले जाने का कार्य किया जा रहा है और कुछ प्राइवेट चार पहिया वाहन अर्टिगा भी सवारियां भर रही हैं टीम ने जब छापेमारी की कार्रवाई की गई तो कुछ वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गए उन्हें क्रेन से खिंचवाकर निरुद्ध किया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह लोग रोडवेज के पास बसे लगाकर सवारी भरने का काम कर रहे हैं। जो पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। जिससे परिवहन विभाग को राजस्व की हानि भी हो रही है। ऐसे वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी जा रही है कि अगर दोबारा बस खड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश लाल, यात्री कर अधिकारी वी के आनंद समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।