ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

माघ मेले की ऐतिहासिक धरती पर लॉन्च हुआ "द डायरी ऑफ मणिपुर" का ट्रेलर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू हुई फिल्म,देश के कई राज्यों से मिला अभूतपूर्व सहयोग प्रयागराज/गोरखपुर - 10 फ़रवरी 2026 माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी …

माघ मेले की ऐतिहासिक धरती पर लॉन्च हुआ "द डायरी ऑफ मणिपुर" का ट्रेलर

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू हुई फिल्म,देश के कई राज्यों से मिला अभूतपूर्व सहयोग

 

प्रयागराज/गोरखपुर - 10 फ़रवरी 2026 माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर”का ट्रेलर भव्य आयोजन के साथ लॉन्च किया गया। संगम लोवर मार्ग स्थित श्री देवरहा बाबा मंच न्यास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने आस्था, सिनेमा और संवेदनशील विषय को एक मंच पर ला दिया।
इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा, अभिनेता अमित राव, प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी, अभिनेता दिनेश त्रिवेदी,फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा सहित पूरी टीम उपस्थित रहे। माघ मेले जैसे वैश्विक आयोजन के बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
फिल्म की परिकल्पना और शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हुई। माघ मेले के सफल और वैश्विक आयोजन ने इस ट्रेलर लॉन्च को एक विशेष पहचान दी और फिल्म के संदेश को व्यापक मंच प्रदान किया।
फिल्म की शूटिंग के दौरान मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म के मणिपुर शेड्यूल के दौरान राज्य सरकार ने पूरी टीम को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जिससे फिल्मांकन सुचारू रूप से पूरा हो सका।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के उत्तराखंड शेड्यूल को विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी अनुकूल बनाते हुए पूरा सहयोग दिया। इतना ही नहीं,उन्होंने स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा,“माँ गंगा के आशीर्वाद से पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िन्दगी बदल गई और अब फ़िल्म पूरी होने के बाद फ़िल्म का ट्रेलर यहाँ लांच होना बहुत ही भावात्मक और गौरव के क्षण है निर्देशक सनोज मिश्रा जी ने कहा मुझे गर्व है कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा हूं जो सच और संवेदना को सामने लाती है।”
प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि “अपने शहर प्रयागराज में,माघ मेले के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना मेरे लिए बेहद खास है। यह फिल्म एक सच्ची और जरूरी कहानी कहती है,और इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है।”
अभिनेता अमित राव ने कहा,“द डायरी ऑफ मणिपुर"सिर्फ एक फिल्म नहीं,बल्कि एक अनुभव है। जिस संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ इसे बनाया गया है, वह दर्शकों को जरूर छुएगी।”
अभिनेता दिनेश त्रिपाठी ने कहा, “देश के अलग-अलग राज्यों से मिले सहयोग ने इस फिल्म को और मजबूत बनाया है। यह फिल्म समाज से जुड़ा एक जरूरी सवाल उठाती है।”
फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" अपने संवेदनशील विषय, मजबूत अभिनय और यथार्थपरक प्रस्तुति के चलते पहले ही चर्चा में है। माघ मेले में हुए इस भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म ने दर्शकों और मीडिया के बीच एक मजबूत उत्सुकता जगा दी है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।