ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

लम्बी कतारों के बीच हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गौरीशंकर मन्दिर पर मेले और जलाभिषेक की व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे पुलिस कर्मी लम्बी कतारों के बीच हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के प्राचीन गौरीशंकर मन्दिर …

लम्बी कतारों के बीच हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गौरीशंकर मन्दिर पर मेले और जलाभिषेक की व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे पुलिस कर्मी

लम्बी कतारों के बीच हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के प्राचीन गौरीशंकर मन्दिर पर श्रद्धालुओं के जलाभिषेक एवं मेला को लेकर पुलिस कर्मी जगह जगह मुस्तैद दिखे और कानून व्यवस्था को लेकर भोर से देर शाम तक डटे रहे।हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह मन्दिर एवं मेले परिसर का निरीक्षण कर मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी तरह से मन्दिर परिसर का माहौल पवित्र एवं मर्यादित आचरण में बना रहे तथा सभी सुगमतापूर्वक भोले शिव का दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें इसे लेकर दर्शनार्थियों की अलग-अलग कतारें बनाईं गई है और पाकेट मारों पर नजर रखी जा रही है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मन्दिर परिसर में शांति व्यवस्था बना रहे इसके लिए पर्याप्त महिला पुलिस कर्मी एवं अन्य कांस्टेबल तथा एस आई की तैनाती की गई है। किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं देखीं गयी है सभी चेक प्वाइंट पर पुलिस कर्मी जगह जगह मौजूद हैं।
इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी कर मैनी घाट आशीष कुमार त्रिपाठी,एस एस आई मनीष तिवारी, एस आई ज्ञान प्रकाश शुक्ला,आशीष चौधरी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी एवं राजस्व कर्मी आदित्य कुमार मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।