ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

गोरखपुर से पुरी धाम तक सीधा रेल सफर का रास्ता साफ़ सांसद रवि किशन शुक्ला के प्रयासों से जल्द चलेगी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

गोरखपुर, 22 अक्टूबर 2025 गोरखपुर से पुरी धाम (जगन्नाथपुरी, ओडिशा) जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सांसद रवि किशन शुक्ला के लगातार प्रयासों से गोमती नगर (लखनऊ) से प्रारम्भ होकर अयोध्या, गोरखपुर,…

गोरखपुर से पुरी धाम तक सीधा रेल सफर का रास्ता साफ़ सांसद रवि किशन शुक्ला के प्रयासों से जल्द चलेगी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

 

गोरखपुर, 22 अक्टूबर 2025 गोरखपुर से पुरी धाम (जगन्नाथपुरी, ओडिशा) जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सांसद रवि किशन शुक्ला के लगातार प्रयासों से गोमती नगर (लखनऊ) से प्रारम्भ होकर अयोध्या, गोरखपुर, पटना होते हुए पुरी रेलवे स्टेशन तक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का रास्ता अब साफ़ हो गया है।

रेल मंत्रालय की ओर से सांसद को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक जयपुर में आयोजित IR Time Table Conference में इस प्रस्ताव को सहमति प्रदान की जा चुकी है। गोमती नगर से मलतीपीठापुर (पुरी) वाया गोरखपुर मार्ग पर ट्रेन संचालन का प्रस्ताव तैयार है और रेल बोर्ड की स्वीकृति के बाद इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ होगा।

इस नयी ट्रेन सेवा से अयोध्या धाम, गोरखपुर, पटना और पुरी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। यह न केवल यात्रियों को सुविधा देगा बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी एक नई गति प्रदान करेगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम, गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर और पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर- रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि—

यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और ओडिशा को धार्मिक पर्यटन के माध्यम से जोड़ने का कार्य करेगी। अयोध्या से लेकर जगन्नाथ पुरी धाम तक जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘तीर्थ विकास और कनेक्टिविटी मिशन’ को सशक्त करने वाला कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को समय और सुविधा दोनों की बचत होगी, साथ ही इस क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

रवि किशन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस ट्रेन के संचालन से पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू होगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।