ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

व्यापारी संघ अध्यक्ष के पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत,दौड़ी शोक की लहर

सन्दीप मिश्रा रायबरेली। नगर पंचायत सलोंन के वार्ड नई बाजार के निवासी, सलोंन के प्रसिद्ध व्यापारी गनपत सेठ के पारिवारिक डब्बू अग्रहरि के पुत्र चंदन अग्रहरि 28 वर्ष के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। चंदन अग्रहरि विगत …

व्यापारी संघ अध्यक्ष के पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत,दौड़ी शोक की लहर

 

 

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। नगर पंचायत सलोंन के वार्ड नई बाजार के निवासी, सलोंन के प्रसिद्ध व्यापारी गनपत सेठ के पारिवारिक डब्बू अग्रहरि के पुत्र चंदन अग्रहरि 28 वर्ष के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। चंदन अग्रहरि विगत दिवस सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका एम्स रायबरेली में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान चंदन का निधन हो गया। मृतक के पिता डब्बू अग्रहरि किराना संघ अध्यक्ष है। व नगर के जाने-माने व्यापारी हैंl मृतक चंदन अपने परिवार का एकलौता पुत्र था l इस दुखद निधन पर युवा नेता इरफ़ान सिद्दीकी, शिक्षक राम जी सरोज, पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अयाज अहमद काजू, सभासद मोहम्मद शरीफ गड्डी, सभासद मोहम्मद फिरोज, जैद खान मेवाती, मूर्शल सिद्दीकी, आजम खान, समीर आलम समेत तमाम व्यापारियों ने संभ्रांत लोगों ने युवाओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे नगर में सन्नाटा छा गया। व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी। एवं मृतक व्यापारी के घर संवेदना प्रकट करने वालों का ताता लग रहा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।