ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

नई शिक्षा नीति: प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5-6 वर्ष के बच्चों को डेढ़ घंटे पढ़ाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक, महिला टीचर को मिलेगी प्राथमिकता

नई शिक्षा नीति: प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5-6 वर्ष के बच्चों को डेढ़ घंटे पढ़ाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक, महिला टीचर को मिलेगी प्राथमिकत प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को अब सरकारी स्कूलों के …

नई शिक्षा नीति: प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5-6 वर्ष के बच्चों को डेढ़ घंटे पढ़ाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक, महिला टीचर को मिलेगी प्राथमिकता

नई शिक्षा नीति: प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5-6 वर्ष के बच्चों को डेढ़ घंटे पढ़ाएंगे सरकारी स्कूलों के शिक्षक, महिला टीचर को मिलेगी प्राथमिकत

 

प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक पढ़ाएंगे। यह व्यवस्था 5 से 6 वर्ष के विद्यार्थियों को कक्षा1 में जाने के लिए तैयार करने एवं स्कूलों के वातावरण के अनुकूल बनाने हेतु लागू की जा रही है। इसके लिए शिक्षक या अनुभवी शिक्षक ऐसे बच्चों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।इसमें महिला शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि बच्चे सहज महसूस कर सकें। यह कवायद नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के तहत की जा रही है। इसी क्रम में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र आसपास की स्कूलों में ही स्थापित किए जा चुके हैं। जहां भवनों के अभाव में वहां शिफ्ट नहीं हो रहे हैं तो उन्हें भी आने वाले समय में किया जाएगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में इसके लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इधर, शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि आंगनबाड़ी में पांच से छह वर्ष के बच्चों के शिक्षण के लिए शिक्षकों का चयन करें। इसमें महिला शिक्षकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य के 4269 स्कूलों में यह कार्य प्रबोधक या शिक्षक करेंगे। वे सप्ताह में पांच दिन समन्वित आंगनबाड़ी केंद्र में 5 से 6 वर्ष के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाएंगे।

शिक्षक रोजाना डेढ़ घंटे बच्चों के साथ बिताएंगे। इसमें से आधा घंटे किलकारी एवं उमंग पुस्तक का रिवीजन कराएंगे और 1 घंटे तरंग पुस्तक का शिक्षण कराएंगे। इसी तरह 16780 स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र भौतिक रूप से समन्वित है, उन स्कूलों के अनुभवी शिक्षक सप्ताह में तीन दिन शिक्षण कार्य करवाएंगे। इन्हें भी डेढ़ घंटे तक किलकारी, उमंग और तरंग पुस्तक से शिक्षण और दोहराव करवाना होगा। वहीं, उन स्कूलों में जहां आंगनबाड़ी केंद्र प्रशासनिक रूप से समन्वित है। ऐसी स्कूलों के अनुभवी शिक्षक सप्ताह में तीन दिन डेढ़ घंटे तक 5 से 6 वर्ष के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाएंगे। प्रदेश में 62 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों में 50 हजार से ज्यादा ग्रामीण, साढ़े तीन हजार से ज्यादा शहरी और आठ हजार से ज्यादा जनजातीय क्षेत्रों में है।

मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की
महिला शिक्षक को प्राथमिकता देने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षकों का बालकों के साथ संवाद मित्रतापूर्ण होगा। संस्था प्रधान इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। ताकि बच्चों को स्कूली वातावरण के अनुकूल बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 3 से 6 साल के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसमें सवा आठ लाख से ज्यादा बालक और आठ लाख बालिकाएं पंजीकृत हैं

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।