ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

वन स्टार, ओडीएफ प्लस के प्राप्ति का श्रेय कर्मचारी एवं सफाईमित्रो की देन : सतीश मद्धेशिया

परतावल को "वन स्टार" मिलने पर सम्मानित हुए कर्मचारी एवं सफाईमित्र। परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल को स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) 2.0 के अंतर्गत "गार्बेज फ्री सिटी" में वन स्टार तथा ओडीएफ प्लस प्रमाणन मिल…

वन स्टार, ओडीएफ प्लस के प्राप्ति का श्रेय कर्मचारी एवं सफाईमित्रो की देन : सतीश मद्धेशिया

परतावल को "वन स्टार" मिलने पर सम्मानित हुए कर्मचारी एवं सफाईमित्र।

 

परतावल/महराजगंज।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल को स्वच्छ भारत मिशन (नगरी) 2.0 के अंतर्गत "गार्बेज फ्री सिटी" में वन स्टार तथा ओडीएफ प्लस प्रमाणन मिलने पर नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी, सफ़ाई नायक, ड्राईवर, सफ़ाई मित्रों को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रबंधक मण्डल कार्यक्रम रोहन सिंह ने चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया तथा अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही के साथ कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को इस सफलता का श्रेय देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत परतावल ने वन स्टार रैंकिंग को दमदारी के साथ हासिल किया अपने लक्ष्य पर अटल रहा इसलिए कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं सफाईमित्रों का आभार।

अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति नागरिकों की जागरूकता, कर्मचारियों की मेहनत और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक चन्द्र प्रकाश गौतम, सभासद अजय पटेल, विनय सिंह, लिपिक नेसार अहमद, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, सर्वेश सिंह, दीपक सिंह, सुमित सिंह, प्रियंका पाण्डेय, प्रभारी आनन्द गुप्ता, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, धीरज पासवान, अविनाश सिंह, दिलीप चौधरी, अमित गौंड, दीपक मद्धेशिया, बृजेश गौतम, वशिष्ठ सिंह, दीपक रावत, आशीष गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।