ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल-कप्तानगंज NH730 मार्ग पर 39 लाख से लग रहा पोल व स्ट्रीट लाइट, जगमग होगा नगर

परतावल-कप्तानगंज NH730 मार्ग पर 39 लाख से लग रहा पोल व स्ट्रीट लाइट, जगमग होगा नगर डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे है। हर क्षेत्र का कार…

परतावल-कप्तानगंज NH730 मार्ग पर 39 लाख से लग रहा पोल व स्ट्रीट लाइट, जगमग होगा नगर

परतावल-कप्तानगंज NH730 मार्ग पर 39 लाख से लग रहा पोल व स्ट्रीट लाइट, जगमग होगा नगर

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे है। हर क्षेत्र का कार्य प्रगति पर है। चाहे सड़को का जाल, बिजली, स्ट्रीटलाईट, पेयजल, स्वच्छता, जलनिकासी, पार्क, प्रधानमंत्री आवास या फिर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत कार्य तेजी से कराए जा रहे है। इसी क्रम में रोड किनारे जगमगाते हुए लाइट लगाने का कार्य सबसे पहले नगर पंचायत में परतावल से गोरखपुर मार्ग एवं परतावल से महराजगंज मार्ग पर हुआ था, परतावल से कप्तानगंज मार्ग पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास के आसपास तक लगाया गया था। शेष कप्तानगंज मार्ग पर पोल पर यानि स्ट्रीट लाईट लगाने के साथ ही पोल में तिरंगा कलर का एलईडी लाइट भी लगाया जायेगा। जिसका बजट पास हुआ है। इसका टेंडर भी हो चुका है लाईट लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। परतावल बाजार से कप्तानगंज मार्ग रामपुर मोड़ के आगे त्रिपाठी फ्यूल (भारत पेट्रोल पंप) तक खंभे लगाकर खड़ा कर दिया गया है, और जल्द ही परतावल चौराहे से बाजार होते हुए त्रिपाठी चौक के परतावल में कप्तानगंज मार्ग पर लगाई जा रही नई स्ट्रीट लाईट चेयरमैन आवास तक रात्रि में तिरंगे लपेटे हुए लाईट जो वार्ड नम्बर 15 महन्थ अवैधनाथ से शुरू होकर वार्ड नम्बर 6 आजाद नगर में भी जगमगाता दिखाई देगा।जिससे रात्रि में लोग इसका भरपूर फायदा ले सकेंगे।

चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने बताया कि नगरवासियों की विशेष मांग थी की मेन रोड पर परतावल चौक से बाजार तक लाइट लगी है उसे कप्तानगंज रोड पर नगर के बॉर्डर तक लगाया जाये जिसके क्रम में इसका टेंडर कराकर कार्य कराया जा रहा है जो लगभग 1200 मीटर तक का क्षेत्रफल में नगर जगमगाता दिखाई देगा शेष कार्य भी पूरा कराया जायेगा।

अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि कुल "39 लाख की लागत से नगर पंचायत में विद्युत पोल और तिरंगा युक्त एलईडी लाइट लगाया जा रहा है। कुल 55 नए पोल लगाए जाएंगे पोल लगाने का कार्य पूरा हो गया है एलईडी युक्त तिरंगा लाईट लगाया जा रहा है जल्द ही लोगो को इसका फायदा मिलेगा और नगर जगमगाता दिखाई देगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।