ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 21/10/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - सानेई ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। जापान के दोनों सदनों में हुए चुनावों में बहुमत हासिल करने के बाद वह प्रधानमंत्री बनीं। ताकाइ…

ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/10/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - सानेई ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई हैं।

जापान के दोनों सदनों में हुए चुनावों में बहुमत हासिल करने के बाद वह प्रधानमंत्री बनीं।

ताकाइची, जो पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की राजनीतिक अनुयायी भी हैं, मंगलवार को संसद के 465 सदस्यीय निचले सदन में 237 मतों से प्रधानमंत्री चुनी गईं।

64 वर्षीय ताकाइची, जो अपने तीसरे प्रयास में प्रधानमंत्री बनीं, एक दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्हें जापान में 'आयरन लेडी' के नाम से जाना जाता है।

ताकाइची सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की सदस्य हैं। वह पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। वह एक टेलीविजन होस्ट और हेवी मेटल ड्रमर भी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सुत्रो के रिपोर्टों के अनुसार, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और दक्षिणपंथी जापान इनोवेशन पार्टी (जेआईपी) के बीच सोमवार को अंतिम समय में हुए गठबंधन समझौते के बाद उनकी जीत संभव हुई।

लेकिन दो-दलीय गठबंधन के बावजूद, विश्लेषकों का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता का ख़तरा अभी भी बना हुआ है क्योंकि दो सीटों वाला गठबंधन संसद में बहुमत से चूक गया है।

साने ताकाइची ने निवर्तमान शिगेरु इशिबा की जगह प्रधानमंत्री पद संभाला है।

जुलाई में हुए चुनाव में एलडीपी की हार के बाद तीन महीने की राजनीतिक अनिश्चितता के बाद जापान ने एक नई सरकार बनाई है।

इस घटना को जापान के राजनीतिक इतिहास में महिलाओं के उत्थान में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

एलडीपी ने पाँच वर्षों में चौथी बार एक नए प्रधानमंत्री का चुनाव किया है। हाल के वर्षों में पार्टी कई घोटालों में उलझी रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ताकाइची की प्रशंसा करते हुए कहा, "वह एक बहुत ही सम्मानित और बुद्धिमान नेता हैं।"

प्रधानमंत्री बनने के बाद ताकाइची के सामने कई चुनौतियाँ हैं।

उनकी मुख्य चुनौतियों में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, जिसने गति नहीं पकड़ी है, अमेरिका-जापान संबंधों में सुधार और सत्तारूढ़ दल को एकजुट करना शामिल है।

इस सप्ताह वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ वार्ता करेंगी, नीतिगत भाषण देंगी तथा क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।