ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सुशीला कार्की ने कहा- मैं राष्ट्रहित में काम करने को तैयार हूँ

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 11/09/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की, जिन्हें जनरल-जी के युवाओं ने नेपाल की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए प्रस्तावित किया था, ने कहा है कि वह राष्ट…

सुशीला कार्की ने कहा- मैं राष्ट्रहित में काम करने को तैयार हूँ

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की, जिन्हें जनरल-जी के युवाओं ने नेपाल की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए प्रस्तावित किया था, ने कहा है कि वह राष्ट्रहित में काम करने को तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली युवाओं द्वारा उन पर जताए गए विश्वास से वह अभिभूत हैं।

भारतीय टेलीविजन चैनल न्यूज़ 18 को दिए गए एक साक्षात्कार में 71 वर्षीय कार्की ने यह राय व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "जनरल-जी समूह ने मुझ पर थोड़े समय के लिए सरकार का नेतृत्व करने का भरोसा जताया है, मैं राष्ट्रहित में काम करने को तैयार हूँ।"

"भारतीय मुझे बहनों जैसा मानते हैं"

कार्की, जिन्होंने 1975 में भारत के वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त की है, ने यह भी कहा है कि भारतीयों के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय मित्र मुझे बहनों जैसा मानते हैं।"

सुत्र के अनुसार, उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए यह भी कहा कि वह भारतीय नेताओं से बहुत प्रभावित हैं।

अपने छात्र जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने बीएचयू में पढ़ाई की है। भारत में मेरे कई दोस्त हैं। मुझे आज भी बीएचयू के शिक्षक याद हैं। भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं और ये रिश्ता पुराना है। भारत ने नेपाल की बहुत मदद की है। भारतीय हमेशा नेपाल का भला चाहते हैं।"

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की भी भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की कार्रवाई में 19 लोगों की मौत के बाद सड़कों पर उतरीं।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।