ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने किया छठ घाट का किया निरीक्षण  व व्रति महिलाओं / श्रद्धालुओं को दी हार्दिक शुभकामनाए

महराजगंज जनपद में स्थित छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार की संध्या बेला में परतावल क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के अनूठे रंग में रंग गया। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 12, भगत सिंह नगर स्थित छातीराम छट्ठी घा…

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने किया छठ घाट का किया निरीक्षण  व व्रति महिलाओं / श्रद्धालुओं को दी हार्दिक शुभकामनाए

 

 

महराजगंज जनपद में स्थित छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार की संध्या बेला में परतावल क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के अनूठे रंग में रंग गया। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 12, भगत सिंह नगर स्थित छातीराम छट्ठी घाट पर निर्मल सरोवर पर श्रद्धा, आस्था और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं यहाँ एकत्रित होकर परंपरागत विधि-विधान से भगवान सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया इस समय पूरा वातावरण “छठ मइया के जयकारों” और भक्ति गीतों की मधुर गूंज से भक्तिमय हो उठा।

आस्था का भव्य नजारा

परतावल चौराहे एवम सेमरा के तरफ से घाट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा एवम श्रृंगार में सुसज्जित होकर, सिर पर पूजा की डलिया लिए हुए आगे बढ़ रही थीं। एक ओर ढोल-नगाड़ों की आवाज़ पर लोकगीतों की गूंज थी, तो दूसरी ओर व्रती महिलाओं के कंठ से फूटती छठ गीतों की भक्ति रसधारा बह रही थी।

 

संध्या अर्घ्य के समय निर्मल सरोवर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कई महिलाएं पहली बार व्रत रखकर मां छठी माई से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की प्रार्थना करती दिखीं।

प्रशासन ने संभाली कमान

छातीराम छठी घाट पर उमड़े इस भारी जनसैलाब के बीच पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। इसी बीच पुलिश अधीक्षक महराजगंज सी ओ सदर ने मौके पर पहुँच कर छठ घाट का निरीक्षण कर पुलिस कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दी पुलिस कर्मियों ने भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात को सुचारू बनाए रखा और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

व्रती महिलाओं के चेहरे पर आस्था और समर्पण का भाव स्पष्ट झलक रहा था, जिन्होंने भगवान भास्कर और मां छठी माई से परिवार, समाज और राष्ट्र की समृद्धि की प्रार्थना की। छठ पर्व की इस पावन संध्या ने परतावल को लोकसंस्कृति और अटूट विश्वास के एक जीवंत मंच में बदल दिया।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।