ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सुजीत सिन्हा को सर्व सम्मति से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रामगढ़ इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया

सुजीत सिन्हा को सर्व सम्मति से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रामगढ़ इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गय रामगढ़, झारखंड । आज दिनांक 12 मई दिन सोमवार 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे रामगढ़ के गोला स्थित मां छिन्नमस्ता इंटर महाविद्यालय के प…

सुजीत सिन्हा को सर्व सम्मति से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रामगढ़ इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गय

रामगढ़, झारखंड ।

आज दिनांक 12 मई दिन सोमवार 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे रामगढ़ के गोला स्थित मां छिन्नमस्ता इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेराज अहमद कुरैशी के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुजीत सिन्हा को एसोसिएशन की रामगढ़ जिला इकाई का सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया गया। यह निर्णय झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा, प्रदेश सचिव श्री विजय दत्त पिंटू तथा राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मधु सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
रामगढ़ में आयोजित एक औपचारिक बैठक के दौरान श्री सुजीत सिन्हा को माला पहनाकर संगठन में उनका स्वागत किया गया एवं उन्हें बधाई दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेराज अहमद कुरैशी ने श्री सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पत्रकारों के हित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा हमें आशा है कि श्री सिन्हा पत्रकार हित के लिए अपना आवाज बुलंद करेंगे और पत्रकार बंधुओं के समस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
राष्ट्रीय सचिव महिला विंग श्रीमती मधु सिन्हा ने संगठन को रामगढ़ में और अधिक सशक्त बनाने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदेश सचिव श्री विजय दत्त पिंटू ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और श्री सुजीत सिन्हा निश्चित ही निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारों के अधिकारों के लिए कार्य करेंगे। अपनी मनोनयन के बाद श्री सुजीत सिन्हा ने संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के हित में जो प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है और वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
मौके पर देवानंद सिन्हा, विजय दत्त पिंटू, मधु सिन्हा,आशीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार झा, दिलीप करमाली, अशफाक अहमद, टेकलाल महतो, दानिश पटेल, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार , सुरेश शर्मा, परमेश्वर महतो सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।