ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

योगी सरकार में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8वर्ष पूर्ण

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट आज परतावल ब्लॉक परिसर मे आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह…

योगी सरकार में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8वर्ष पूर्ण

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आज परतावल ब्लॉक परिसर मे आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया ने एक साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के प्रतिनिधी पुनीत वर्मा ने किया वही ब्लाक परिसर में उपस्थित सभी का विकास खंड अधिकारी श्वेता मिश्रा ने सबका स्वागत अभिनन्दन करते हुए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डाक्टर आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को पनियरा विधायक व चेयरमैन प्रतिनिधी के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रणाम पत्र वितरण किया गया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने योगी सरकार के सफलतम 8 साल की बधाई देते हुए कार्यों को गिनाया और कहा कि जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधा जरूरतमंदों तक पहुंचा। गरीबों और किसानों को सीधे लाभ देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी लक्ष्य ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के हैं, जिससे यूपी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन सके।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोषण-मुक्त शासन और विकास की यात्रा प्रारंभ की थी। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में "नए भारत के नए उत्तर प्रदेश" के रूप में एक मॉडल स्टेट बन चुका है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंगद गुप्ता, परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, एसडीओ विजय जायसवाल, सीडीपीओ केएन तिवारी, एडीओ श्यामसुंदर तिवारी, प्रधान लालजी चौधरी, अनीता देवी, सुग्रीव जायसवाल, अबुलएन, बीडीसी इंद्रासन विश्वकर्मा, सचिव रोशनी सिंह, सृष्टि सिंह, एख़लाख अहमद, एपीओ मनरेगा दिलीप गौतम, रोशन राजभर, मोहम्मद शालू, विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ़ नंदू दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ साथ सैकड़ों जनता उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।