ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

धनतेरस व दिवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम — पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महराजगंज पुलिस हुई सक्रिय

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट आगामी धनतेरस व दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबू…

धनतेरस व दिवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम — पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महराजगंज पुलिस हुई सक्रिय

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आगामी धनतेरस व दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।

भीड़भाड़ वाले बाजारों, बैंकों, और सर्राफा दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें निरंतर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर रही हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ ने थाना कोल्हुई क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से त्योहारी सीजन को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।