ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल सीएचसी में ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम

मरीजों को कंबल-ब्लोवर की सुविधा, परिसर में तीन स्थानों पर जल रहे अलाव परतावल/महराजगंज। बढ़ती ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में मरीजों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए ठंड से बचाव के व्…

परतावल सीएचसी में ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम

 

मरीजों को कंबल-ब्लोवर की सुविधा, परिसर में तीन स्थानों पर जल रहे अलाव

परतावल/महराजगंज।
बढ़ती ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में मरीजों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए ठंड से बचाव के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों के लिए कंबल एवं ब्लोवर की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सके।
सीएचसी परिसर के अंदर ठंड से राहत देने के उद्देश्य से तीन स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। वहीं, रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अस्पताल में भर्ती महिला मरीज दिव्या ने बताया कि ठंड के मौसम में अस्पताल में कंबल और ब्लोवर की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। वहीं मरीज अनिपूर्णा ने कहा कि रात के समय ठंड अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में अलाव और कंबल की व्यवस्था बहुत उपयोगी साबित हो रही है।
मरीज सुधा ने भी अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए की गई व्यवस्थाएं मरीजों के लिए काफी सहायक हैं।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है। अस्पताल में कंबल एवं ब्लोवर की व्यवस्था की गई है, साथ ही परिसर में अलाव जलवाकर ठंड से बचाव किया जा रहा है। रैन बसेरा में भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को ठंड से परेशानी न हो।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।