ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बकायेदारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, पकड़ी दीक्षित में 34 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, ₹60 हजार की वसूली

परतावल/महराजगंज विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली बढ़ाने और उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 1 सितम्बर 2025 को पकड़ी दीक्षित गांव में विशेष अभि…

बकायेदारों पर विद्युत विभाग की सख्ती, पकड़ी दीक्षित में 34 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, ₹60 हजार की वसूली

 

परतावल/महराजगंज

विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली बढ़ाने और उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 1 सितम्बर 2025 को पकड़ी दीक्षित गांव में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने गांव में घूम-घूमकर बकायेदार उपभोक्ताओं की पहचान की। जिन उपभोक्ताओं ने लम्बे समय से विद्युत बिल जमा नहीं किया था, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 34 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही मौके पर ही लगभग ₹60,000 की बकाया राशि की वसूली की गई। अधिकारियों ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। प्रतिदिन किसी न किसी गांव या क्षेत्र में राजस्व वसूली अभियान चलाकर बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मानना है कि इस तरह की कार्यवाही से उपभोक्ताओं में अनुशासन आएगा और समय से बिजली बिल जमा करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
विभागीय टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय पर बिल जमा नहीं किया गया तो आगे और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कनेक्शन विच्छेदन के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही भी शामिल हो सकती है। वहीं, जिन उपभोक्ताओं ने मौके पर बिल जमा किया, उनके कनेक्शन को पुनः बहाल कर दिया गया।
गांव में अभियान की चर्चा पूरे दिन बनी रही। कुछ उपभोक्ताओं ने इसे विभाग की सख्ती बताया तो कई लोगों ने समय से बिल जमा करने की जरूरत को स्वीकार किया। विभागीय अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि बिजली बिल समय पर जमा कर विभाग का सहयोग करें ताकि विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।