ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

दीपावली पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु महराजगंज में चलाया जा रहा विशेष निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज, 16 अक्टूबर 2025 दीपावली पर्व पर जनपद में मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औष…

दीपावली पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु महराजगंज में चलाया जा रहा विशेष निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, 16 अक्टूबर 2025
दीपावली पर्व पर जनपद में मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II ने बताया कि 08 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 के बीच विभागीय टीमों द्वारा कुल 35 निरीक्षण एवं 17 छापेमारी की कार्यवाहियां की गई हैं। इस अवधि में 26 खाद्य नमूने संकलित किए गए हैं तथा 537 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित लागत ₹60,440 है। साथ ही 236 किलोग्राम सामग्री सीज की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹22,680 आंकी गई है।

आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सिविल लाइन्स एवं चिउरहा रोड स्थित बेकरी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रस्क का नमूना लिया गया तथा पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने के कारण 250 किलोग्राम रस्क को सीज कर निर्माता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। इकाई संचालक को निर्देशित किया गया है कि लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही इकाई का संचालन करें।
बगल में स्थित एक अन्य बेकरी इकाई से क्रीम रोल का नमूना जांच हेतु संकलित किया गया।

इसी प्रकार उपजिलाधिकारी निचलौल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण कर नमकीन का नमूना संकलित किया गया। पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने के कारण 204 किलोग्राम नमकीन सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। टीम ने एक मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण कर रसगुल्ला एवं खोया के नमूने लिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II ने बताया कि आज कुल 5 नमूने संकलित किए गए हैं।

जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न हो, इसके लिए सतत निरीक्षण और छापेमारी की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जो भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान मिलावटखोरी में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।