ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

शेख हसीना की अवामी लीग ने बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 26/11/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 30 नवंबर तक देश भर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल…

शेख हसीना की अवामी लीग ने बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/11/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 30 नवंबर तक देश भर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 17 नवंबर को 78 साल की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने मौत की सज़ा सुनाई थी।

अवामी लीग ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के ज़रिए ट्रिब्यूनल के फैसले पर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की राजनीतिक "साज़िश" होने का आरोप लगाया था।

अवामी लीग ने कहा है कि इस फैसले का मकसद हसीना और पार्टी को अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों से बाहर रखना है।

पार्टी ने ट्रिब्यूनल के फैसले को गैर-कानूनी बताते हुए खारिज कर दिया है। अवामी लीग ने मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की मांग की है।

अवामी लीग ने यूनुस और उनके साथियों पर "एंटी-लिबरेशन" और "एंटी-नेशनल" गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

लीग ने पत्र में कहा है, "बांग्लादेश में शर्मनाक चुनाव की अनुमति नहीं है, हम किसी भी कीमत पर इसका विरोध करेंगे।"

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।