ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

समाज सेवी अजय द्विबेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फर्जी अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की की माँग

समाज सेवी अजय द्विबेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फर्ज़ी अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की की माँ महराजगंज जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार की लाख कोशिशों के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इस व्यवस्था की असल हालत क…

समाज सेवी अजय द्विबेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फर्जी अध्यापक  के खिलाफ कार्यवाही की की माँग

समाज सेवी अजय द्विबेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन  देकर फर्ज़ी अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की की माँ

महराजगंज जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार की लाख कोशिशों के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इस व्यवस्था की असल हालत को नंगा कर देता है। कम्पोजिट विद्यालय पिपरा खादर में तैनात खुशबूद्दीन नामक शिक्षक पर आरोप है कि वह फर्जी अंकपत्रों के सहारे वर्ष 2016 से नौकरी कर रहा है। बात यहीं तक सीमित नहीं है। गांव वालों का दावा है कि खुशबूद्दीन वर्षों तक सऊदी अरब में रहकर कमाई करते रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब व्यक्ति विदेश में रह रहा था, तो भारत में उसकी डिग्री कब बनी और कब जमा हुई? यह मामला केवल एक शिक्षक का नहीं, बल्कि उन जिम्मेदारों का भी है जिन्होंने ऐसे दस्तावेजों पर नियुक्ति दी। इस गंभीर प्रकरण को समाजसेवी अजय द्विवेदी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग में कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा आज तक फल-फूल रहा है पूर्व में जनपद में दर्जनों शिक्षकों की सेवाएं इस तरह के मामलों में समाप्त की जा चुकी हैं, इनके खिलाफ कई बार शिकायत हो चुका हैं लेकिन प्रशासनिक कोई भी कार्यवाही आज तक नही हुआ आखिर क्यों यह मामला आज भी ठंडे बस्ते में है सवाल यह है कि आखिर किसकी सह पर यह सब संभव हो रहा है?यदि अब भी कार्यवाही नहीं हुई,एक तरफ योगी सरकार में फर्जी अध्यापकों की जाँच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल रही हैं परन्तु यह केवल एक शिक्षक की ग़लती नहीं मानी जाएगी, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की साख पर गहरा आघात होगा अब देखना यह हैं कि क्या जिलाधिकारी महोदय इस अध्यापक के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है या फिर इनके कार्यो को देते है बढ़ावा

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।