ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

रूस की कड़ी चेतावनी: अगर विदेशी सैनिक यूक्रेन में घुसे तो शांति समझौता नहीं होगा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 04/09/2025 काठमाण्डौ,नेपाल - रूस ने चेतावनी दी है कि वह यूक्रेन में किसी भी विदेशी सैनिक की मौजूदगी को स्वीकार नहीं करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब कई यूरोपीय नेता और यूक्रेन…

रूस की कड़ी चेतावनी: अगर विदेशी सैनिक यूक्रेन में घुसे तो शांति समझौता नहीं होगा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल - रूस ने चेतावनी दी है कि वह यूक्रेन में किसी भी विदेशी सैनिक की मौजूदगी को स्वीकार नहीं करेगा।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब कई यूरोपीय नेता और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पेरिस में शांति समझौते और यूक्रेन की सुरक्षा पर चर्चा के लिए बैठक कर रहे हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा के अनुसार, रूस किसी भी परिस्थिति में यूक्रेन में विदेशी सैनिकों को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को अपने हथियारों के परीक्षण स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

पेरिस में यूरोपीय नेता शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यूक्रेन के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा गारंटी पर चर्चा कर रहे हैं।

सुत्र के अनुसार, वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ भी टेलीफोन पर बातचीत करने वाले हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि जिस दिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, यूरोप यूक्रेन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने विश्वास व्यक्त किया कि भले ही रूस अभी युद्ध समाप्त नहीं करना चाहता, लेकिन यूरोप और अमेरिका के साथ मिलकर काम करने से रूस पर दबाव बढ़ेगा।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी एक रिपोर्टर को जवाब देते हुए कहा कि वह रूस के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि वह इस युद्ध को खत्म करने के प्रति सजग हैं और इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।