ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

इंडियन पेट्रोल पंप पर खुलेआम नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां — बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल, प्रशासन बना मूकदर्शक

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट परतावल (महराजगंज)। योगी सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जारी सख्त निर्देशों के बावजूद परतावल क्षेत्र के धरमौली स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है…

इंडियन पेट्रोल पंप पर खुलेआम नियमों की उड़ाई जा रही  धज्जियां — बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल, प्रशासन बना मूकदर्शक

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

परतावल (महराजगंज)।
योगी सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जारी सख्त निर्देशों के बावजूद परतावल क्षेत्र के धरमौली स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शासन ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल उपलब्ध न कराया जाए, लेकिन पंप पर इन निर्देशों का पालन दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंप पर बिना हेलमेट आए दोपहिया चालकों को बेखौफ पेट्रोल भर दिया जा रहा है, जो न केवल सरकारी आदेशों का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही भी दर्शाता है। लोगों का कहना है कि पंप संचालक सरकारी निर्देशों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से पंप चला रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्राहकों का आरोप है कि पंप पर नियम लागू कराने का कोई प्रयास नहीं किया जाता। यह सब किसी छुपे सहयोग या संरक्षण के चलते ही संभव हो पा रहा है, जिससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके सह पर सरकारी आदेशों की ऐसी खुलेआम अवहेलना की जा रही है?

स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने, जांच कर सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी तरीके से लागू कराने की मांग की है, ताकि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर रोक लग सके।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।