ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने मे पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण - सेराज अहमद कुरैशी

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के उद्दे…

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने मे पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण - सेराज अहमद कुरैशी

 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम दिनांक 7 जून, दिन रविवार, प्रातः 8:00 बजे नार्मल स्कूल कैम्पस एवं चकला दोयम, गोरखपुर में आयोजित हुआ। पौधारोपण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। इस कार्यक्रम में नीम, आंवला, हरसिंगार, अड़हुल, आम, पिपल आदि के पौधे लगाएं गए।
इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का सबसे बड़ा आधार हैं। आज बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय संकट के दौर में हर व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने आगे कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति प्रेम और भविष्य सुरक्षा का संदेश है। जिस प्रकार मां जीवन देती है, उसी प्रकार पौधे पृथ्वी के जीवन का आधार हैं। वे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को शुद्ध रखते हैं तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक पौधा केवल पेड़ नहीं बनता, बल्कि वह भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया, फल, औषधि और पर्यावरण सुरक्षा का स्रोत बनता है। वृक्ष वर्षा को आकर्षित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी सहायक होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने मे पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण।
राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस पौधारोपण अभियान को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे देश में चलाया जाएगी।
कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का वचन दे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक बनाए। हरियाली बढ़ाकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे।प्रेरणादायक नारे लगायें गए “एक पेड़ मां के नाम, हरियाली बने देश की शान।” “आज पौधा लगाएंगे, कल स्वच्छ भविष्य पाएंगे।” “पेड़ बचाओ – जीवन बचाओ।” "धरती मां का यही पुकार, वृक्ष लगाओ बार-बार।” "हर हाथ एक पौधा, हर दिल में प्रकृति का प्रेम।”
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफानुल्लाह खान, राष्ट्रीय संगठन
सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, मंडल सचिव गोरखपुर सतीश मणि त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता रमाशंकर गुप्ता, तहसील उपाध्यक्ष गोरखपुर अजमेर खान, परमानन्द जी, मेराज अहमद, सतीश चन्द, आशुतोष कुमार, जुबेर आलम, डॉ. अतीक अहमद, नवेद आलम, मोहम्मद आज़म, रफी अहमद, मोहम्मद अहमद खान आदि पत्रकार एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।