ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

सड़क है या तालाब? बैरिया-पुरैना मार्ग पर चलना बना मुश्किल

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अन्तर्गत हरपुर तिवारी चौराहा से होते हुए पुरैना मार्ग की तस्वीर में जो नज़ारा आप देख रहे हैं, वह किसी खेत या सूखे नाले का नहीं, बल्कि बैरिया और पुरैना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का है। यह वह…

सड़क है या तालाब? बैरिया-पुरैना मार्ग पर चलना बना मुश्किल

 

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अन्तर्गत हरपुर तिवारी चौराहा से होते हुए पुरैना मार्ग की तस्वीर में जो नज़ारा आप देख रहे हैं, वह किसी खेत या सूखे नाले का नहीं, बल्कि बैरिया और पुरैना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का है। यह वही सड़क है जिस पर लोगों का आना-जाना दिन-रात बना रहता है। लेकिन हालात ऐसे हैं कि यह पहचान पाना मुश्किल हो गया है कि यह रास्ता कभी पक्की सड़क भी रहा होगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरकर यह रास्ता अब एक अस्थायी तालाब जैसा दिखने लगा है। लोगों का कहना है कि समझ में नहीं आता कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क।इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और काम पर जाने वाले सैकड़ों लोग गुजरते हैं। लेकिन इतनी गंभीर समस्या के बावजूद न तो किसी जनप्रतिनिधि ने संज्ञान लिया और न ही प्रशासन की ओर से कोई पहल हुई।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। आने वाले दिनों में बरसात शुरू होते ही यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो सकता है।स्थानीय निवासी अमरनाथ, शमीम, अर्जुन और प्रियंका ने बताया कि रोजाना इस रास्ते से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर रात में, जब रोशनी कम होती है, यह गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं।लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराई जाए, वरना वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।