ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

डी एम की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व संग्रह एवम प्रवर्तन कार्यो की हुआ समीक्षा बैठक

डी एम की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व संग्रह एवम प्रवर्तन कार्यो की हुआ समीक्षा बैठ महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की…

डी एम की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व संग्रह एवम प्रवर्तन कार्यो की हुआ समीक्षा बैठक

डी एम की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व संग्रह एवम प्रवर्तन कार्यो की हुआ समीक्षा बैठ

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मंडी आय और मंडी आवक को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने और उन्होंने अवैध गेहूं खरीद करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रवर्तन बढ़ाने के हेतु कड़ा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। विशेषकर धारा 24 एवं धारा 116 के वादों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने चक रोडों को भी अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। डिजी शक्ति योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत–प्रतिशत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित करने का निर्देश दिया। जीएसटी संग्रह की समीक्षा के दौरान जारी आरसी की वसूली में तेजी लाने के लिए कहा। जिन प्रकरणों में वसूली संभव नहीं है, उनमें राजस्व और राज्यकर की संयुक्त टीम गठित कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिलाधिकारी महोदय ने सहायक आयुक्त राज्यकर को लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली के संदर्भ में आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी समयसीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
बैठक में समस्त एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी श्री अतुल द्विवेदी, जिला विपणन अधिकारी श्री विवेक सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, सभी तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।