ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

परतावल में अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात व्यवस्था हुई सुचारु

परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल में सोमवार को पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत परतावल–कप्तानगंज मार्ग स्थित बाजार क्ष…

परतावल में अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात व्यवस्था हुई सुचारु

 

परतावल (महराजगंज)।
नगर पंचायत परतावल में सोमवार को पुलिस एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत परतावल–कप्तानगंज मार्ग स्थित बाजार क्षेत्र से की गई, जिसके बाद हॉस्पिटल मार्ग और पिपराइच मार्ग पर भी अतिक्रमण हटवाया गया।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, तख्त एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दुकानदारों एवं ठेला संचालकों के चालान काटे गए तथा उनसे जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन की ओर से सभी को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे, वहीं परतावल चौकी की पुलिस टीम से एसआई शुभम चौबे, सूर्य प्रताप सिंह सहित कांस्टेबल विनय गौंड, सूर्यनाथ चौहान एवं सर्वेंद्र कुमार मौके पर तैनात रहे।
अतिक्रमण हटने से सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और आम नागरिकों को जाम व अव्यवस्था से राहत मिली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।