ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

बिना सर्किल रेट बढ़े ही महंगी हो जाएगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री

बिना सर्किल रेट बढ़े ही महंगी हो जाएगी जमीन-मकान की रजिस्ट् 2016 के बाद नहीं बढ़ा सर्किल रेट गोरखपुर में नौ साल बाद बदले जा रहे हैं सर्किल रेट के साथ लागू होने वाले नियम रजिस्ट्री विभाग में बिना सर्किल रेट बढ़ाए ही स्टॉम…

बिना सर्किल रेट बढ़े ही महंगी हो जाएगी जमीन-मकान की रजिस्ट्

2016 के बाद नहीं बढ़ा सर्किल रेट

गोरखपुर में नौ साल बाद बदले जा रहे हैं सर्किल रेट के साथ लागू होने वाले नियम

रजिस्ट्री विभाग में बिना सर्किल रेट बढ़ाए ही स्टॉम्प शुल्क बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सर्किल रेट के साथ लागू होने वाले सामान्य निर्देश में परिवर्तन किया जा रहा है। इससे प्लाट व फ्लैट सहित अन्य जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। जबकि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लागू होने वाले अतिरिक्त शुल्क में 50 से 100 प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है।

अगस्त 2016 से लागू संपत्तियों के क्रय-विक्रय के सामान्य निर्देश बदलने की रूपरेखा तैयार हो गई है। अधिकारी- कर्मचारी मंथन कर रहे हैं कि कहां कितना स्टॉम्प शुल्क बढ़ाना है, जबकि, जहां अधिक बढ़ा दिया गया है, उसे कुछ कम भी किया जा सकता है। इस मामले में प्रस्तावित दर रजिस्ट्री विभाग से जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है, जिसमें अंतिम मुहर लगते ही बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी।
गोरखपुर में सदर तहसील क्षेत्र सहित कई तहसीलों में वर्ष 2016 के बाद सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि 2016 से पहले लगातार 2014 और 2015 में सर्किल रेट में परिवर्तन किया गया था। जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए जमीनों का क्रय या अधिग्रहण किया जा रहा है, उन क्षेत्रों के किसान सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में प्रभावित किसानों ने आर्बिटेशन के तहत सर्किल रेट बढ़ाने का दावा किया है। भटहट क्षेत्र में रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सर्किल रेट बढ़ाने की गुहार लगाई है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।