ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है : राजीव नयन

विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न निचलौल (महराजगंज)। चन्द्रा चिल्ड्रेन पार्क, निचलौल नगर में दिनांक 03 जनवरी 2026 को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वाताव…

हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है : राजीव नयन

 

विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न

 

निचलौल (महराजगंज)।
चन्द्रा चिल्ड्रेन पार्क, निचलौल नगर में दिनांक 03 जनवरी 2026 को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदरणीय राजीव नयन जी (विभाग प्रचारक, सिद्धार्थनगर) रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना एवं महाभारत के दृश्य गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात आदरणीय राजीव नयन जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। मुख्य वक्ता एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं तिलक के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश सिंह जी (प्रबंधक, मनु लॉ कॉलेज) ने की। सम्पूर्ण कार्यक्रम संगठन की उत्कृष्ट अनुशासनबद्धता एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

मुख्य वक्ता राजीव नयन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश के प्रत्येक कोने में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है और हिन्दू समाज के संगठित होने से ही राष्ट्र एवं विश्व का कल्याण संभव है।

अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में मातृशक्ति, भगवा ध्वज, भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र पाल सिंह द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

इस अवसर पर मधु त्रिपाठी, प्रेम बहादुर, शिवचरण, मदन, शिवनाथ, दुर्गा, अरुण, अभिषेक, शम्भु, दिनेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।