ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

थाना घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई -- पारिवारिक विवाद में घायल युवक के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, आरोपित नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर पटखौली में आज दिनांक 28.06.2026 को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एवं थाना घुघली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को …

 

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर पटखौली में आज दिनांक 28.06.2026 को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एवं थाना घुघली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घुघली भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि घायल युवक अपनी सौतेली मां एवं सौतेली बहन के साथ रहता है तथा नशे की हालत में आए दिन उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। आज भी पारिवारिक विवाद के दौरान युवक द्वारा अपनी सौतेली मां के साथ मारपीट की जा रही थी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी नाबालिग सौतेली बहन के साथ भी हाथापाई होने लगी। इसी दौरान नाबालिग किशोरी के हाथ में मौजूद कपड़ा काटने की कैंची हाथापाई के दौरान युवक के पेट में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के संबंध में थाना घुघली पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपित नाबालिग को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना से संबंधित सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है तथा प्रकरण में नियमानुसार अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।