ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

मनरेगा में पारदर्शिता पर सवाल: परतावल ब्लॉक की 33 पंचायतों में नियमों की अनदेखी, एक ही पाली की फोटो अपलोड

2,445 श्रमिकों की दर्ज हुई हाजिरी, अधिकांश कार्यस्थलों पर दोनों पालियों की फोटो नहीं; जांच के बाद कार्रवाई के संकेत परतावल, महराजगंज। विकास खंड परतावल में मनरेगा कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शासन के …

मनरेगा में पारदर्शिता पर सवाल: परतावल ब्लॉक की 33 पंचायतों में नियमों की अनदेखी, एक ही पाली की फोटो अपलोड

 

2,445 श्रमिकों की दर्ज हुई हाजिरी, अधिकांश कार्यस्थलों पर दोनों पालियों की फोटो नहीं; जांच के बाद कार्रवाई के संकेत
परतावल, महराजगंज।
विकास खंड परतावल में मनरेगा कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकांश ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की उपस्थिति और कार्य की स्थिति दर्शाने वाली दोनों पालियों की फोटो अपलोड नहीं की जा रही है। इससे मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता और श्रमिकों की वास्तविक उपस्थिति पर संदेह गहरा गया है।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मनरेगा कार्यस्थल पर प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों पालियों में श्रमिकों की उपस्थिति एवं कार्य की प्रगति की जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य फर्जी हाजिरी पर रोक लगाना और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकते हुए कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
जानकारी के अनुसार, 13 जून को परतावल ब्लॉक की 33 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2,445 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। लेकिन अधिकांश पंचायतों में केवल एक पाली की ही फोटो पोर्टल पर अपलोड की गई। पूरे ब्लॉक में मात्र एक ग्राम पंचायत ऐसी मिली, जहां नियमानुसार दोनों पालियों की फोटो अपलोड की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दोनों पालियों की फोटो अपलोड नहीं हो रही है, तो यह जांच का विषय है कि कार्यस्थलों पर दर्ज संख्या के अनुसार श्रमिक वास्तव में मौजूद थे या नहीं। उनका आरोप है कि इस प्रकार की लापरवाही से फर्जी हाजिरी और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है।

क्या बोले एपीओ
इस संबंध में परतावल ब्लॉक के एपीओ उत्कर्ष कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत दोनों पालियों की फोटो अपलोड करना अनिवार्य है। यदि जांच में किसी ग्राम पंचायत में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित जिम्मेदारों को सोमवार को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।