ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का त्रैमासिक निरीक्षण

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज, 19 मार्च 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का त्रैमासिक निरीक्षण कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस /…

ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का त्रैमासिक निरीक्षण

 

योगेन्द्र पाण्डेय  की रिपोर्ट

महराजगंज, 19 मार्च 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा का त्रैमासिक निरीक्षण कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस / गोदाम का आज अपराह्न 01:00 बजे निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, रिसाव की स्थिति, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी ईवीएम के सुरक्षित भंडारण के प्रति आश्वस्त होने का अनुरोध करते हुए कहा कि ईवीएम पूर्णतः सुरक्षित हैं और इनके भंडारण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया जाता है।

समय समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इस संदर्भ में अवगत कराया जाता है। फिर भी किसी को कोई शंका हो तो जिला प्रशासन को सूचित करें, नियमानुसार सभी शंकाओं को दूर किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।