ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

छुट्टा पशुओं के आतंक से जनता परेशान प्रशासन बना मूकदर्शक

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में पवित्र छठ महापर्व के उल्लास के बीच क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। विकासखंड और नगर पंचायत परतावल क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे ये आवारा पशु,…

छुट्टा पशुओं के आतंक से जनता परेशान प्रशासन बना मूकदर्शक

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में पवित्र छठ महापर्व के उल्लास के बीच क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। विकासखंड और नगर पंचायत परतावल क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे ये आवारा पशु, विशेष रूप से त्योहार की भीड़भाड़ के दौरान, लगातार यातायात जाम और गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

छठ पर्व के चलते परतावल के बाजारों में श्रद्धालुओं और खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मुख्य मार्गों पर दर्जनों की संख्या में घूमते हुए सांड और गायें लोगों के आवागमन को बाधित कर रहे हैं। शाम ढलते ही यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

गौशालाओं के निर्माण पर सवाल

स्थानीय लोगों में प्रशासन और पशुपालन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परतावल, अंध्या और मधवलिया क्षेत्र में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर गौशालाएँ बनाई गई हैं, इसके बावजूद पशु सड़कों पर खुलेआम विचरण कर रहे हैं। जनता सवाल उठा रही है कि अगर गौशालाएं होने के बाद भी पशु सड़कों पर हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक उदासीनता और बड़ी लापरवाही का प्रमाण है।

दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी

रात के समय मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले इन पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासी अमरनाथ त्रिपाठी, अब्दुल और विशाल ने बताया, “रात में बाजार या सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। छुट्टा सांड और गायें अचानक सामने आ जाती हैं, जिससे बाइक सवार और राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।” हाल के दिनों में कई लोगों को चोटें आई हैं।

दुकानदारों का भी कहना है कि ये छुट्टा पशु कई बार उनकी दुकानों के सामने रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि छठ जैसे भीड़ वाले पर्व पर यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है।

जनता ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

छठ जैसे पवित्र पर्व पर जब लोग श्रद्धा और भक्ति में डूबे हैं, तब यह अव्यवस्था उनके लिए भय और असुविधा का कारण बन गई है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को तुरंत पकड़कर गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो यह गंभीर समस्या त्योहारों की खुशियों पर भारी पड़ सकती है।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।