ताज़ा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति घुघली में 'मिशन शक्ति' और पुलिस की अनूठी पहल एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली गई भव्य जागरूकता रैली पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी - सेराज अहमद कुरैशी सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं - मुकीम अहमद कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को मिला महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 पत्रकारों की आवाज दबाने के प्रयासों के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को विशेष सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दिल्ली की तीन महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का किया ऐलान महराजगंज में गूंजा खेलों का उत्साह जीएसवीएस इंटर कॉलेज में 37वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज घुघली रेलवे ढाला निर्माण सीओ अंकुर गौतम ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत

जन समस्याओं का समाधान और गौ- तस्करी पर रोक लगाना प्राथमिकता -- पंकज सिंह

नवागत तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पदभार किया ग्रहण संभ्रात नागरिकों और दुर्गा पूजा समितियां के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को कराएंगे सकुशल संपन्न- पंकज कुमार सिंह (थाना प्रभारी तिवारीपुर) योगे…

जन समस्याओं का समाधान और गौ- तस्करी पर रोक लगाना प्राथमिकता -- पंकज सिंह

नवागत तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पदभार किया ग्रहण

 

संभ्रात नागरिकों और दुर्गा पूजा समितियां के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को कराएंगे सकुशल संपन्न- पंकज कुमार सिंह (थाना प्रभारी तिवारीपुर)

योगेन्द्र पाण्डेय  की रिपोर्ट

गोरखपुर। तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम को ही पदभार ग्रहण कर लिया था। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले पंकज कुमार सिंह को डेढ़ वर्ष पूर्व सोनभद्र से गोरखपुर आए और एसएसपी ने उन्हें कैंपियरगंज थाना प्रभारी बनाया। क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पेशकार भी दी रहे। उनके कार्य कुशलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने उन्हें तिवारीपुर थाना का चार्ज दिया है हालांकि इससे पहले तिवारीपुर थाना प्रभारी रहे, सूरज सिंह को चिलुआताल थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है।

मीडिया से बात करते हुए पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अभी फिलहाल पहली प्राथमिकता त्यौहार को सकुशल संपन्न करना है दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,दुर्गा पूजा समिति के साथ समन्वय स्थापित करके त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाएगा । शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करना और गौ तस्करी पर रोक लगाना प्राथमिकता में शामिल होगा।

टिप्पणियाँ

गणित का सवाल
ऊपर लिखे सवाल का उत्तर अंकों में लिखें।
सभ्य भाषा रखें। टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद दिख सकती हैं।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।